September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

Weather News : ‘मोंथा’ तूफान से किसानों की नींद उड़ी! 8 जिलों में यलो अलर्ट, ट्रेनें रद्द – फसल पर संकट गहराया

Weather News
Weather News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सालभर की मेहनत के बाद जब धान की फसल पककर तैयार हुई, तभी तेज हवाओं और बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी। खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि खलिहानों में रखा धान भी खराब हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत राहत की मांग की है।

मौसम विभाग ने 8 जिलों – कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर और जीपीएम के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इधर, तूफान के असर से बस्तर से गुजरने वाली 2 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ठंडी हवाओं और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 08912884714 और 08912884715 जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर यात्रा से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response