March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG news: मोबाइल पर बातचीत के बाद युवती ने ब्लेड से 21 वार कर काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

CG news
CG news

कोरबा। शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती मोबाइल पर कॉल पर बातचीत करते हुए अचानक गुस्से में आ गई और ब्लेड से अपने ही हाथ पर 21 वार कर नस काटने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

CG news
CG news

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती एटीएम के बाहर काफी देर तक फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक उसने पास से ब्लेड निकाला और दाएं हाथ पर कई वार कर डाले। कुछ ही मिनटों में युवती बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसका इलाज जारी है।