March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : कोरबा में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से हड़कंप! कचरे में भड़की आग, कार जलकर राख

Breaking News
Breaking News

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा टल गया। मीरा टॉकीज वार्ड क्रमांक 7, अंबिकापुर रोड पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरते ही नीचे जमा कचरे के ढेर में भीषण आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास खड़ी एक कार इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कचरा जमा था और शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। हादसे के 12 घंटे बाद भी इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे व्यापारियों और रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News