March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Cg crime: प्रेमी ने की हत्या, सांप के काटने की झूठी रिपोर्ट

Cg crime
Cg crime

कोरबा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए सर्पदंश (सांप के काटने) से मौत होने की झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आई और पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना करीब एक माह पहले बालकोनगर थाना क्षेत्र के नेपालीपारा में हुई थी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय शांति चौहान के रूप में हुई। घटना के बाद प्रेमी सौरभ यादव (32), निवासी आजमगढ़ (यूपी) और वर्तमान में कोरबा का रहने वाला, फरार हो गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट कारण न मिलने पर ब्लड सैंपल एफएसएल बिलासपुर भेजा गया। रिपोर्ट में कोई भी रासायनिक विष नहीं मिला, जिसके बाद डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि महिला की मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई है। शव पर मिले चोट के निशान भी हत्या की पुष्टि करते हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव को हिरासत में लिया, जहां उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।