June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Kabirdham Crime News: 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Kabirdham Crime News
Kabirdham Crime News

कबीरधाम। एमपी-सीजी बॉर्डर के चिल्फी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल दो आरोपियों को दबोचा। आरोपी ट्रक के हाइड्रोलिक डाला के नीचे गांजा छिपाकर उड़ीसा से दिल्ली ले जा रहे थे।

थाना प्रभारी टीआई उमाशंकर राठौर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर ट्रक से 2 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों में ईश्वर सिंह (48 वर्ष), निवासी जाखोदा, झज्जर (हरियाणा) और रामु सिंह परमार (32 वर्ष), निवासी दौपुरा, धौलपुर (राजस्थान) शामिल हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।

पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया कि गांजा उड़ीसा से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अब सप्लाई चेन और अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response