June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Other

Durga Puja : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-नैला दुर्गा पूजा समिति को सम्मानित करने की रखी मांग, राज्यपाल और सीएम को लिखा पत्र

Durga pooja
Durga pooja

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने जांजगीर-नैला की श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति को भव्य आयोजन के लिए सम्मानित करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

चंदेल ने अपने पत्र में कहा कि जांजगीर-नैला नगर में स्टेशन रोड, अग्रसेन भवन के सामने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन अद्वितीय और ऐतिहासिक रहा है। इस आयोजन की भव्यता पूरे प्रदेश में अलग पहचान रखती है। मां दुर्गा की जीवंत प्रतिमा और विशाल पंडाल ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों से लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी यहां दर्शन करने पहुंचे। इस आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजेश पालीवाल और पूरी टीम को जाता है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने पत्र के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति जांजगीर-नैला को उनके अनुकरणीय कार्य और भव्य आयोजन के लिए सम्मानित किया जाए।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response