June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Janjgir-Champa: खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Janjgir-champa
Janjgir-champa

यह हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप और उसका दोस्त 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप स्कूटी से गणेश उत्सव की तैयारी में अपने साथियों को लेने निकले थे। रात करीब 10.30 बजे स्कूटी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और डायल-112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के पहियों की हवा निकाल दी और ट्रक हटाने से इनकार कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response