June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का हमला – ‘गुरु घासीदास पर टिप्पणी करने वाला मंत्री का करीबी, माफी मांगे बीजेपी’

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

रायपुर। सतनामी समाज के धर्मगुरु और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “रायगढ़ में जिसने गुरु घासीदास बाबा पर अपशब्द कहे, वह क्षमायोग्य नहीं है। बीजेपी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।”

बैज ने आरोप लगाया कि टिप्पणी करने वाला व्यक्ति वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करीबी है और उसे बीजेपी नेताओं के साथ देखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा न सिर्फ अनुचित है बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी अपमान है।

राज्योत्सव में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर गायब, बैज ने उठाए सवाल

दीपक बैज ने कहा कि सरकार राज्य स्थापना दिवस पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, फिर भी कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर तक नहीं लगाई गई।
उन्होंने मांग की कि राज्योत्सव का शुभारंभ राज्यगीत “आरपा पैरी के धार” से होना चाहिए।

रायगढ़ में भगवान की मूर्ति तोड़ी जाने पर चिंता

बैज ने रायगढ़ में भगवान की मूर्ति को नाली में फेंके जाने की घटना पर गहरी चिंता जताई और कहा कि, “ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था के खिलाफ हैं।”

किसानों की फसल बर्बाद, सरकार से राहत की मांग

मोंथा चक्रवात से जारी भारी बारिश को लेकर उन्होंने कहा, “किसानों की धान की फसल कटाई के समय पानी भर गया है। फसल खराब होने की संभावना है। सरकार को तुरंत सर्वे कर राहत देने के निर्देश देने चाहिए।”

नए विधानसभा भवन का नाम ‘मिनीमाता’ के नाम पर रखने की मांग

अमित जोगी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही नए विधानसभा भवन का नाम ‘मिनीमाता’ के नाम पर रखने की पक्षधर है।
उन्होंने कहा, “हमारी राजनीति हिंसक नहीं है, हम अस्मिता और विरासत की लड़ाई लड़ते हैं।”

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response