June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

chhattisgarh women crime: दंतेवाड़ा में प्रेम संबंध में महिला की दर्दनाक मौत, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

chhattisgarh women crime
chhattisgarh women crime

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला के पुराने प्रेमी भीमा राम मरकाम उर्फ बोड्डा (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था और कई बार सहमति से शारीरिक संबंध भी बने थे। घटना वाले दिन दोनों शराब के नशे में थे, और इसी दौरान हुए विवाद में आरोपी ने महिला के साथ हैवानियत की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना का विवरण:
25 जुलाई की सुबह कुआकोंडा थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी करने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म और उसके गुप्तांग में बोतल से हमला किए जाने की पुष्टि हुई, जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के मामले में जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस का बयान:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि घटना के दिन दोनों शराब के नशे में थे। शारीरिक संबंध के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने महिला के गुप्तांग में बोतल डाल दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response