March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 14 मंत्रियों में से एक को हटाने की मांग

Chhattisgarh
Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। हाल ही में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस पर कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बुधवार को राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर संविधान के अनुच्छेद 164 (1क) का हवाला देते हुए 14 मंत्रियों में से एक मंत्री को पद से हटाने की मांग की है।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

डॉ. महंत ने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल 90 सदस्यों का 15 प्रतिशत 13.50 होता है। ऐसे में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 13 से अधिक नहीं हो सकती। वर्तमान में मंत्रियों की संख्या 14 है, जो संवैधानिक प्रावधानों से अधिक है।

उन्होंने कहा कि संविधान का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल को चाहिए कि 14 मंत्रियों में से किसी एक मंत्री को तत्काल पद से हटाएं।