June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट-पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं से दहला इलाका, कई दमकल मौके पर

Breaking News
Breaking News

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पेंट-पुट्टी निर्माण फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स से जुड़े केमिकल उत्पाद बनाए जाते हैं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का गुबार उठने लगा, जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

https://www.instagram.com/reel/DUz-b6vgF_9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आंकलन सामने आ सकेगा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response