March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Bilaspur rain news: बिलासपुर में भारी बारिश से शिवम् होम्स कॉलोनी में बाढ़, प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा

Bilaspur rain news
Bilaspur rain news

बिलासपुर। शहर के अरविंद नगर सरकंडा स्थित शिवम् होम्स कॉलोनी में भारी बारिश के बाद जलभराव से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी भर जाने से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में होती है और इसका मुख्य कारण प्रशासन की लापरवाही है।

निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी की नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस जाता है। इस बार भी हालात इतने खराब हो गए कि कई लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

लोगों की मांग – निकासी व्यवस्था सुधारी जाए

शिवम् होम्स कॉलोनी के लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय पर नालियों की सफाई और ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक कर दी जाए तो हर साल होने वाली इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

लोगों का गुस्सा इस बात पर भी है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। इस बार की बारिश ने फिर से यह साबित कर दिया है कि प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News