March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS: पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग का मामला बताकर जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS
CG NEWS

बीजापुर। जिले के तुरनाम गांव के जंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब दुर्गंध महसूस की तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना है। बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान मृतकों के मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जानकारी के मुताबिक, मृत युवती नाबालिग थी और जंगला इलाके की रहने वाली थी, जबकि युवक शंकर मंडावी बस्तर जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार गांव का निवासी था। बीजापुर पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।