March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME:बरपाली गांव में शराब दुकान को लेकर विवाद, अहाता सेंटर में मारपीट, ग्रामीणों में तनाव

CG CRIME
CG CRIME

कोरबा। जिले के बरपाली गांव में अंग्रेजी शराब दुकान और उससे जुड़े अहाता सेंटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अहाता सेंटर संचालक राजेश शर्मा ने जिला आयुक्त से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव की महिला कैला रात्रे अवैध शराब बेचने और हिंसा भड़काने में शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजेश शर्मा ने कहा कि कैला रात्रे अपने घर व दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाती हैं। इस पर 21 अगस्त 2025 को आयोजित ग्रामसभा में सरपंच और पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांव से शराब दुकान हटाने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन कैला रात्रे ने इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया।

राजेश शर्मा का आरोप है कि ग्रामसभा के फैसले के बाद कैला रात्रे ने अपने परिचित प्रकाश दास महंत उर्फ पड़की को शराब पिलाकर उनके अहाता सेंटर में तोड़फोड़ करने भेजा। इस दौरान राजेश पर हमला किया गया और परिवार के साथ गाली-गलौज भी हुई। आत्मरक्षा में बीच-बचाव करते समय राजेश घायल हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री और हिंसा की घटनाएं गांव के माहौल को बिगाड़ रही हैं।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।