March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से 6 साल तक शोषण, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, गिरफ्तार

CRIME NEWS
CRIME NEWS

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गुरूर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण का शिकार बनाया गया। आरोपी नीलू यादव ने महिला को शादी का भरोसा दिलाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला गर्भवती हुई तो उसने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया और शादी से पीछे हट गया। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2019 से शुरू हुआ था। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि नीलू यादव लगातार उसे धोखा देता रहा और जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता चार माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने साफ कह दिया कि बच्चा उसका नहीं है और शादी करने से इनकार कर दिया। आहत महिला ने 14 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News