रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिली शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने देर रात अभियान चलाते हुए 13 रेत से भरे वाहनों को जब्त कर लिया। इन वाहनों में रेत परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं थे।
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश और उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने महानदी किनारे स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर लगातार छापेमारी की। कार्रवाई में जितेंद्र केशरवानी, जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा की भी अहम भूमिका रही। जब्त किए गए सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
