September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Anganwadi strike : राजनांदगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी

Anganwadi strike
Anganwadi strike

राजनांदगांव | राजनांदगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गईं। कलेक्ट्रेट के पास फ्लायओवर के नीचे जुटी कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेज विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन और प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन सरकार ने अब तक किसी भी मुद्दे पर संज्ञान नहीं लिया।

Anganwadi strike
Anganwadi strike

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनसे निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम करवाया जा रहा है, साथ ही एसआईआर से जुड़े कार्यों में भी ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बावजूद न तो उन्हें मजदूर का दर्जा मिला है और न ही उचित वेतनमान। उनका कहना है कि न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन की मांग लंबे समय से लंबित है। देशभर में 10 दिनों की हड़ताल चल रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन दिवसीय धरना जारी है। चेतावनी दी गई है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response