September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Health

Cancer surgery : छाती के दुर्लभ कैंसर पर डॉक्टरों की बड़ी जीत! अंबेडकर अस्पताल में जटिल सर्जरी से 29 वर्षीय मरीज की जान बची

Cancer surgery
Cancer surgery

रायपुर | पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने छाती के दुर्लभ और जटिल कैंसर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर 29 वर्षीय युवक को नया जीवन दिया है।

मरीज छाती में गांठ, सांस लेने में कठिनाई और लगातार दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुँचा था। पूर्व में उसका उपचार एम्स रायपुर में चल रहा था, जहां बायोप्सी में इस दुर्लभ कैंसर की पुष्टि हुई। छह चक्र कीमोथेरेपी के बाद गांठ का आकार काफी कम हुआ, जिसके पश्चात मरीज को अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया।

कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सभी जांचों के बाद उच्च जोखिम वाली सर्जरी का निर्णय लिया। लगभग चार घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया में गांठ को बाएं फेफड़े के हिस्से सहित सुरक्षित रूप से निकाला गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response