June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक रायपुर में, भारत के वैश्विक संबंधों, शिक्षा और पर्यावरण पर होगा मंथन, 478 प्रतिनिधि होंगे शामिल

ABVP राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक रायपुर
ABVP राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक रायपुर

रायपुर में आयोजित ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में समसामयिक मुद्दों, आंतरिक सुरक्षा, शिक्षा नीति और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व पर लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय|

रायपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 29 से 31 मई तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में संपन्न होगी। इससे पहले 28 मई को परिषद के विभिन्न प्रकल्पों से जुड़ी प्राथमिक बैठकें होंगी जिनमें 250 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक में देशभर से 478 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। चर्चा के केंद्र में शिक्षा नीति, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, भारत के वैश्विक संबंध, आंतरिक सुरक्षा और छात्र-युवा नीतियों पर गंभीर मंथन होगा। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थी परिषद की आगामी योजनाओं की रूपरेखा बनाना और युवाओं की प्रभावी भागीदारी को सशक्त करना है।

सांस्कृतिक प्रदर्शनी और बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि
इस आयोजन की शुरुआत 27 मई को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और इतिहास पर आधारित भव्य प्रदर्शनी से होगी, जिसका उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। वहीं बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मभूमि की मिट्टी रायपुर लाई जाएगी।

पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता
यह बैठक पर्यावरणीय संरक्षण को समर्पित होगी। ‘जीरो फूड वेस्ट’ नीति लागू की जाएगी, कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा, और बचे हुए भोजन को सेवा बस्तियों में वितरित किया जाएगा।

प्रस्ताव और दिशा
तीन दिवसीय इस बैठक में पाँच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होंगे, जिनमें कोचिंग संस्थानों में फीस नियंत्रण, कुलपति नियुक्ति, और भारतीय सेना के अभियानों को समर्थन शामिल हैं। साथ ही गुजरात के द्वारका में हुई पूर्व बैठक के सुझावों पर भी विचार होगा।

ABVP महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी का वक्तव्य
यह बैठक भारत के युवाओं की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करेगी। रायपुर की सांस्कृतिक विरासत में होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय विमर्श में छात्रों की निर्णायक भागीदारी का प्रतीक बनेगा।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response