September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG College Recruitment : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर! सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द जारी होगा विज्ञापन

CG College Recruitment
CG College Recruitment

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पी एस सी) के माध्यम से की जाएगी और जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार कुल 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सहायक प्राध्यापक के पद हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र जैसे विषयों में 50-50 पदों पर भर्ती होगी। वहीं अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल में 25-25 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा वाणिज्य के 75, कंप्यूटर एप्लीकेशन के 15 और विधि के 10 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए आरक्षण रोस्टर, विषयवार रिक्तियां, योग्यता और परीक्षा पाठ्यक्रम तैयार कर 24 फरवरी 2026 को सीजी पी एस सी को भेज दिया है। आयोग द्वारा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन नियुक्तियों से राज्य के सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और मजबूत होने की उम्मीद है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response