September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh vidhansabha : ‘किसी ने कर्ज लिया, किसी को करनी थी बेटी की शादी’ कवासी लखमा के सवाल पर घिरे मंत्री, विपक्ष का वॉकआउट

Chhattisgarh vidhansabha
Chhattisgarh vidhansabha

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन धान खरीदी का मुद्दा गरमा गया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के किसानों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।

लखमा ने सदन में कहा कि बस्तर के पांच जिलों के करीब 32,200 किसानों से इस साल धान खरीदी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, तो किसी को बेटी की शादी करनी थी। धान बेचने की उम्मीद में किसानों ने पंजीयन कराया और गिरदावरी भी हुई, फिर भी उनकी उपज नहीं खरीदी गई।

उन्होंने दावा किया कि अगर इन किसानों से धान खरीदा जाता तो उन्हें करीब 206 करोड़ रुपये मिलते, जिससे वे अपना कर्ज चुका सकते थे।

इस पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि किसान धान बेचने केंद्र तक नहीं पहुंचे, इसलिए खरीदी नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कार्यकाल की तुलना में बस्तर में इस बार धान खरीदी कई गुना बढ़ी है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response