September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : सैकड़ों BJYM कार्यकर्ता कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकले, AI समिट विवाद पर गरमाई सियासत

Breaking News
Breaking News

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए रैली निकालते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने किया।

BJYM का आरोप है कि नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन से देश की छवि को ठेस पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को शंकर नगर चौक में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

https://www.instagram.com/reel/DVBUq2lAN7X/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

राहुल टिकरिहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसे प्रदर्शनों से देश की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। उन्होंने घोषणा की थी कि इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। शनिवार को रायपुर में इसी कड़ी में कांग्रेस भवन के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response