सक्ती | जिला सक्ती के ग्राम लिमतरा में गुरु घासीदास जयंती एवं मेला समिति के तत्वावधान में सत्य और आस्था के प्रतीक जय स्तंभ पर ध्वजरोहण के साथ गुरु घासीदास जयंती एवं 19वें वर्ष के तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि मेले के दौरान कवि, साधु-संत, राजमहंत, जिला महंत, पंथी नृत्य वर्ग के कलाकार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति ने सभी ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं विधायक सक्ती), माननीय रेशमलाल कुर्रे (अध्यक्ष, सतनामी समाज जिला सक्ती) एवं माननीय गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला सक्ती) उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार यादव (विधायक चंद्रपुर), डॉ. ए.आर. जांगड़े, श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद, जांजगीर-चांपा) शामिल होंगे।
ग्राम लिमतरा सहित आसपास के गांवों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। गुरु घासीदास जी के विचार “मनखे-मनखे एक समान” की भावना इस आयोजन में सामाजिक एकता के रूप में देखने को मिल रही है।
