September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

DED Teacher Recruitment : रिक्त पद, खुले मैदान में संघर्ष और खून से लिखा पत्र, DED सहायक शिक्षक भर्ती पर क्यों नहीं टूट रही चुप्पी?

DED Teacher Recruitment
DED Teacher Recruitment

रायपुर | रायपुर के टूटा मैदान में DED सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य में करीब 2300 सहायक शिक्षक पद रिक्त हैं, लेकिन इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। कड़ाके की ठंड में दिन-रात खुले में बैठे अभ्यर्थी लगातार प्रशासन से संवाद और ठोस निर्णय की मांग कर रहे हैं।

लंबे समय तक कोई सुनवाई न होने से आहत कुछ अभ्यर्थियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अपनी नाराज़गी और पीड़ा जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बातचीत के लिए नहीं पहुँचा, जबकि कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आ रही है।

कानूनी पृष्ठभूमि की बात करें तो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर योग्यता संबंधी स्पष्ट आदेश दिया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। इसके बावजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि आदेशों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ी है।

फिलहाल अभ्यर्थी स्पष्ट नीति, समय-सीमा और भर्ती अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response