September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh politics : सरकारी विमान से बाबा की एंट्री पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल बोले धीरेन्द्र शास्त्री ढोंगी है, कई सवाल खड़े

Chhattisgarh politics
Chhattisgarh politics

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक मंच से बयान दिया, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई।

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर चंदा वसूली को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे चाहे जिस माध्यम से बाबा को प्रदेश लाएं, लेकिन चंदा लेने की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जिक्र करते हुए भी कटाक्ष किया और कहा कि यदि एक लोटा जल से समस्याओं का समाधान संभव है, तो फिर चंदा जुटाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सनातन धर्म पर किसी एक का अधिकार नहीं है और इसे लेकर सवाल पूछना गलत नहीं माना जाना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद धार्मिक आस्था, सरकारी संसाधनों के उपयोग और राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response