March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : तमनार में कोयला खदान विरोध ने लिया उग्र रूप, पुलिस पर पथराव, TI समेत कई घायल, 35 की गिरफ्तारी

Breaking News
Breaking News

रायगढ़ | रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कंपनी के कोयला खदान को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। गारे-पेलमा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए 14 गांवों के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से लिबरा स्थित सीएचपी चौक पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शन के चलते कंपनी का भारी वाहन संचालन पूरी तरह ठप था।

Breaking News
Breaking News

सोमवार को पुलिस द्वारा धरना समाप्त कराने की कोशिश के दौरान हालात बिगड़ गए। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान महिलाओं द्वारा थाना प्रभारी के साथ हाथापाई की भी सूचना है।

Breaking News
Breaking News

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब खुरूषलेंगा गांव के पास एक भारी वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी से जुड़ी बसों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

Breaking News
Breaking News

घटना के बाद पुलिस ने 30 से 35 लोगों को हिरासत में लिया है। हालात को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और एहतियातन गांव की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News