September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Crime News : राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला अपहरण, युवक को बंधक बनाकर किया यौन शोषण, वीडियो भेजकर मांगी फिरौती

Crime News
Crime News

रायपुर | रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने राजधानी पहुंचे रामानुजगंज निवासी एक युवक का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण किया गया। युवक मजदूरी करने गुजरात के सूरत जा रहा था और कनेक्टिविटी की तलाश में स्टेशन पर ही खड़ा था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और तेजी से ट्रेन या बस दिलाने का भरोसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी युवक को शहर से दूर एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया और पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी ने यही वीडियो परिजनों को भेजते हुए डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी और वायरल करने की धमकी देता रहा।

मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। स्थानीय पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस रायपुर के विधानसभा थाना भेजा। तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response