June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG News : 200 ट्रैक्टरों का जनसैलाब, खदान जनसुनवाई रद्द करने की माँग

CG News
CG News

खैरागढ़ | खैरागढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के साथ हजारों किसान, महिलाएँ और युवा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और 11 दिसंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द करने की मांग की। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद ग्रामीण पैदल आगे बढ़कर कार्यालय पहुँचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

CG News
CG News

प्रभावित क्षेत्र के 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज कर परियोजना को पूर्ण रूप से अस्वीकार किया है। ग्रामसभाओं का कहना है कि खदान से जलस्रोत, खेती, पशुधन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा पड़ेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रभावित लोगों की राय को नजरअंदाज किया गया है।

किसानों का कहना है कि यदि क्षेत्रीय सहमति के बिना परियोजना आगे बढ़ाई गई, तो आंदोलन और भी व्यापक होगा। यह विरोध अब सिर्फ जमीन या पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष बन चुका है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response