बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में साढ़े तीन बजे के करीब गतौरा और बिलासपुर के बीच बड़ा रेल हादसा हो गया, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच भिडंत हो गई मालगाड़ी और ट्रेन आपस में टकरा गई। यात्री गाड़ी के तीन बोगियां इसमें क्षतीग्रस्त हो गई है। एक दर्जन से अधिक यात्रियों के इसमें घायल होने की खबर है। रेल विभाग की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इस हादसे की वजह से मुंबई हावड़ा ट्रेन का आवागमन प्रभावित हो गया है। इस हादसे में ट्रेन भी पटरी से डिरेल हो गई है।
https://www.instagram.com/reel/DQohTO6AJ6t/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि, रेल सुरक्षा के सभी मानकों के इस्तेमाल के बाद भी इस तरह की घटना क्यों घटित हुई।
