September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Sports

CG SPORTS NEWS : छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का आगाज़, धर्मराज रावणन सहित विदेशी खिलाड़ी मैदान में

CG SPORTS NEWS
CG SPORTS NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आज, 29 अक्टूबर 2025 से बहुप्रतीक्षित ‘छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग’ की धमाकेदार शुरुआत हो गई।
यह लीग प्रदेश में फुटबॉल को प्रोफेशनल स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

‘वीर स्पोर्ट्स क्लब’ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध है। इससे पहले क्लब ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद अब यह फुटबॉल लीग खेल प्रेमियों के लिए नया रोमांच लेकर आई है।

धर्मराज रावणन और विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच

‘छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग’ की खासियत यह है कि इसमें भारतीय फुटबॉल टीम के अनुभवी खिलाड़ी धर्मराज रावणन हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही, अफ्रीकी महाद्वीप के कई पेशेवर विदेशी खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे।
इनकी मौजूदगी से हर मुकाबला इंटरनेशनल स्तर का अनुभव कराएगा।

रात में जगमगाएगा कोटा स्टेडियम

क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि यह लीग 9-ए-साइड फॉर्मेट में खेली जाएगी।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद (कोटा) स्टेडियम में शाम 5:30 बजे से उद्घाटन समारोह हुआ, जिसके बाद मुकाबलों की शुरुआत हुई।
हर दिन 5 मैच खेले जाएंगे।

9 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला

यह फुटबॉल लीग 29 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक चलेगी। अंतिम दिन विजेता टीम को ट्रॉफी और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी ये हस्तियां

इस मौके पर दिग्गज फुटबॉलर धर्मराज रावणन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शहर के कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे।

10 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए

इस लीग में कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं –

ब्रह्मविद एफसी (Brahmvid FC)

मेट्स पैंथर्स (Mates Panthers)

विला एफसी (Villa FC)

फ़िल फाइटर्स (Fill Fighters)

नरेश चैलेंजर्स (Naresh Challengers)

स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर्स (Swarn Shilpi Blasters)

बोर्नियो कैपिटल (Borneo Capital)

जेएसएफ क्लब (JSF Club)

इनफिनिटी टाइगर्स (Infinity Tigers)

शराफत लायंस (Sharafat Lions)

उद्देश्य – खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देना

‘वीर स्पोर्ट्स क्लब’ का उद्देश्य इस लीग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव प्रदान करना है।
यह लीग आने वाले समय में प्रदेश की खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने की उम्मीद जगाती है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response