September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : सक्ती जेल के बाहर बवाल! जेलर और आरक्षकों ने युवक को पीटा या खुद थे हमले का शिकार?

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

सक्ती। उप जेल सक्ती के बाहर एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में जेलर और तीन आरक्षकों द्वारा युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद से ही लोगों में जेल प्रशासन के रवैये को लेकर नाराज़गी और सवाल दोनों उठ रहे हैं।

जेलर ने अपनी सफाई में बताया कि युवक आदतन अपराधी है और नशे में धुत होकर जेल परिसर पहुंचा था। वह जेल में बंद अपने साथी कैदी से मिलने की जिद कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब उसने बात नहीं मानी और जेलर पर हमला कर दिया, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं वायरल वीडियो के बाद पूरे जेल प्रशासन पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है — आखिर सच्चाई क्या है, पिटाई की या पिट गया सिस्टम?

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response