September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

NCRB Report Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा हमले, NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

NCRB Report Chhattisgarh
NCRB Report Chhattisgarh

रायपुर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के लिए चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) की हत्या के मामलों में छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर है। यहां बुजुर्गों की हत्या की दर राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक दर्ज की गई है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों की हत्या की दर 3.6 रही, जबकि राष्ट्रीय औसत केवल 1.2 है। हत्या दर के मामले में अरुणाचल प्रदेश (3.1), मध्य प्रदेश और तमिलनाडु (2.7) का स्थान छत्तीसगढ़ के बाद आता है।

राज्य में वर्ष 2023 में 72 अलग-अलग घटनाओं में 73 वरिष्ठ नागरिकों की हत्या की गई। जबकि कुल अपराध दर के मामले में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर रहा। यहां वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर 89.7 प्रति लाख जनसंख्या दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर (118.6) में पहले स्थान पर रही, इसके बाद मध्यप्रदेश (100.4), चंडीगढ़ (99.9) और चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ (89.7) रहा।

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2021 में 1,408, 2022 में 1,632 और 2023 में 1,798 मामले दर्ज हुए। इन मामलों में 2,521 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 2,457 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए गए। हालांकि केवल 235 लोगों को दोषी ठहराया गया, जबकि 392 लोगों को बरी कर दिया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते शहरीकरण, पारिवारिक टूटन और सामाजिक असुरक्षा के कारण बुजुर्ग लोग अपराधियों का आसान निशाना बनते जा रहे हैं।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response