September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Breaking news : धर्मांतरण को लेकर दुर्ग में बवाल, बजरंग दल और ईसाई समुदाय के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Breaking news
Breaking news

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, बाफना मंगलम के पास एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बजरंग दल को दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा को रोक दिया।

सभा रुकवाने के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और सभा में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। बजरंग दल की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता ज्योति शर्मा ने आरोप लगाया कि जॉन नामक व्यक्ति इस तरह के मामलों में सक्रिय है और उसे बाहर से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से जॉन को जिला बदर करने और उसकी बैंक डिटेल की जांच करने की मांग की।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। लेकिन जब पुलिस पादरी को थाने ले जाने लगी, तो भीड़ ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालात काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

दुर्ग एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इधर बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे धर्मांतरण के मामले दोबारा सामने आए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response