March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh politics : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर हमला – कहा, प्रदेश में बढ़ रही हत्याएं और चाकूबाजी, मंत्री फिल्म प्रमोशन में व्यस्त

Chhattisgarh politics
Chhattisgarh politics

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राजनांदगांव में एक ही दिन में तीन हत्याओं की घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

बघेल ने लिखा – “राजनांदगांव में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या हो जाती है। जगह-जगह चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में भय का वातावरण बन गया है, लेकिन गृहमंत्री घटिया फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्हें फौरन इस्तीफा देना चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री के पास राजनांदगांव की फाइल्स देखने का समय नहीं है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बघेल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा के बजाय फिल्मों का प्रमोशन हो, उससे न्याय की उम्मीद करना बेकार है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News