बिलासपुर | त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर बिलासपुर से यलहंका (बेंगलुरु) के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08261 हर मंगलवार सुबह 11 बजे बिलासपुर से रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 08262 बुधवार को यलहंका से चलेगी। यह विशेष ट्रेन 9 सितंबर से 18 नवंबर तक 22 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे करीब 25 हजार यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।
ट्रेन की सुविधाएं और ठहराव
इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 3 सामान्य, 4 स्लीपर, 1 एसएलआरडी, 2 एसी-3 इकोनॉमी, 8 एसी-3 और 1 एसी-2 कोच शामिल हैं।
ठहराव इस प्रकार होंगे –
बिलासपुर, भाटापारा (11:38), रायपुर (12:45), दुर्ग (14:20), राजनांदगांव (14:48), डोंगरगढ़ (15:13), गोंदिया (16:25)।
यह कदम त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट और अव्यवस्था को काफी हद तक कम करेगा।
