September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Congress: कांग्रेस में चुनाव नेतृत्व पर सचिन पायलट का बयान, 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर चुनाव नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चा पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2028 का चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। यह किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं बल्कि पूरी पार्टी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पायलट ने कहा, “जब कांग्रेस चुनाव लड़ती है तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं। सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने केंद्र की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल धुआं फेंक रही है, लेकिन जनता की परेशानियों पर काम नहीं कर रही है।

‘वोट चोरी’ मामले में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

बिलासपुर में आज होने वाले ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ने इस मामले में कई तथ्य देश के सामने रखे हैं। पायलट ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने का कानून बदल दिया है, जिससे गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, “हम जनता को बताएंगे कि कैसे वोट चोरी हो रही है। इसके लिए कांग्रेस जल्द ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी।”

यूनिफाइड कमांड और उपराष्ट्रपति चुनाव पर तंज

यूनिफाइड कमांड की बैठक पर पायलट ने कहा कि भाजपा इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है, लेकिन कामकाज में पारदर्शिता होनी चाहिए।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि देश की जनता अब भी यह नहीं समझ पाई है कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने कहा कि कभी ना कभी यह सच्चाई सामने जरूर आएगी। साथ ही पायलट ने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अच्छा समर्थन मिलेगा।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response