September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

School Education Department: अब शनिवार को बच्चों का रूटीन बदलेगा – क्या है सरकार का नया प्लान?

School Education Department
School Education Department

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शनिवार को बच्चों के पढ़ाई के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शिक्षक संगठनों के दबाव के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को कक्षाओं का समय फिर से सुबह 7:30 बजे से करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने यह प्रस्ताव शनिवार को शिक्षा सचिव को भेजा। संभावना है कि सोमवार को इस पर अनुमोदन मिलने के बाद राज्य शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस शिक्षा सत्र में विभाग ने शनिवार को स्कूल का समय बदल दिया था। पहले शनिवार को एक पाली वाले स्कूल सुबह 7:30 बजे से लगते थे, जिसे बदलकर सोमवार से शुक्रवार की तरह सुबह 10 बजे कर दिया गया। लेकिन शनिवार को बैगलेस डे के कारण योग, व्यायाम और अन्य गतिविधियां होती हैं। देर से स्कूल खुलने के कारण बच्चों और शिक्षकों को कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

नया प्रस्ताव
भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, शनिवार को एक पाली वाले स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक और दो पाली वाले स्कूलों में हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक तथा प्राइमरी और मिडिल स्कूल की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। आदेश जारी होते ही यह नई व्यवस्था पूरे राज्य में लागू हो जाएगी।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response