June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Jagdalpur News : कच्चे मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

Jagdalpur News
Jagdalpur News

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। अलनार गांव में बीती रात एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसमें 14 वर्षीय छात्र लोकेश नाग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार के कुल 10 सदस्य चार कमरों वाले इस कच्चे घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार गिर गई। इससे लोकेश और उसकी दादी मलबे के नीचे दब गए। घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक लोकेश की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी सुबह नानगुर तहसील और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण परिजनों को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद शव को डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं गंभीर रूप से घायल दादी का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए पक्के घर उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response