March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

NHM regularization : बर्खास्तगी पर फूटा गुस्सा, 33 जिलों में NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा -स्वास्थ्य सेवाएं ठप

NHM regularization
NHM regularization

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों पर की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला दिया है। आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों ने आज प्रदेशभर में सामूहिक इस्तीफा सौंपकर शासन के खिलाफ मोर्चा और मजबूत कर दिया है।

बलौदाबाजार जिले में 421 कर्मचारियों, कांकेर में 655 स्वास्थ्यकर्मियों और बस्तर जिले में 887 एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमएचओ कार्यालय को सामूहिक इस्तीफा सौंपा। रायपुर समेत सभी 33 जिलों में सीएमएचओ कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।

कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार शासन से वार्ता की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने साफ कहा कि इस्तीफा देने के बावजूद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

इस आंदोलन के कारण स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। सीएमएचओ अधिकारियों ने कहा कि सभी इस्तीफे शासन को भेजे जाएंगे और अगला निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News