March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh weather

Chhattisgarh monsoon update: छत्तीसगढ़ में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Chhattisgarh monsoon update
Chhattisgarh monsoon update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सितंबर की शुरुआत मानसून के लिए राहत लेकर आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अगले तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को दोपहर रायपुर में बादल गरजते हुए करीब एक घंटे तक जोरदार बरसे। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर के साथ बिलासपुर और दुर्ग संभाग में 2 से 4 सितंबर तक लगातार वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा भी हो सकती है।

सोमवार को लालपुर में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन की शुरुआत धूप और उमसभरी गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाए और तेज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त में मानसून कमजोर रहा। अगस्त में रायपुर जिले में केवल 178 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 156 मिमी कम है। हालांकि पूरे प्रदेश में औसत वर्षा 279 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब है। अब सितंबर में बारिश की गतिविधि अच्छी रहने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्से में अच्छी बारिश कराएगा।