March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Dongargarh accident : नाला पार करते समय बहा युवक, लापरवाही बनी मौत की वजह

Dongargarh accident
Dongargarh accident

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलेंद्रा और ठाकुर टोला के बीच बहने वाले नाले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। खैरागढ़ से लौट रहे युवक मिथिलेश वर्मा की नाला पार करते समय तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की लंबी तलाश के बाद देर रात शव बरामद हुआ।

Dongargarh accident
Dongargarh accident

जानकारी के अनुसार, मिथिलेश ठाकुर टोला मार्ग से पैदल नाला पार कर रहा था। इस दौरान अचानक बारिश और डंगोरा डैम से छोड़े गए पानी से नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्टॉप डैम पर कदम रखते ही उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार पानी के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका।

Dongargarh accident
Dongargarh accident

एसडीओ ने जताई नाराजगी
जल संसाधन विभाग के एसडीओ असद सिद्दीकी ने बताया कि नाले में बह रहा पानी ढारा और देवकट्टा जलाशय से छोड़ा गया है। भारी बारिश के चलते एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि खतरे के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। ग्राम पंचायत को रास्ता बंद कर देना चाहिए था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।