रायपुर। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने 27 अगस्त से हाईटेक टिकटिंग सिस्टम शुरू किया था, लेकिन इसका असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। दावा किया गया था कि अब रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि टीटीई मोबाइल यूटीएस उपकरण से सीधे टिकट देंगे।

लेकिन हकीकत अलग निकली। आज रेलवे स्टेशन का हाल देखने पर काउंटरों पर भारी भीड़ नजर आई और यात्रियों को टिकट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं टिकट देने के लिए नियुक्त किए गए टीटीई मौके पर नदारद रहे।
सूत्रों के अनुसार, DRM ने पांच टीटीई को मोबाइल टिकटिंग उपकरण उपलब्ध कराए हैं, लेकिन यह सुविधा ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को अब भी टिकट काउंटर के पास जाकर ही टिकट लेना पड़ रहा है।
सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी का कहना है कि आने वाले समय में अनारक्षित टिकट केंद्रों को आरक्षण केंद्र में मर्ज करने की योजना है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में एटीवीएम मशीनें लगाने की तैयारी भी चल रही है।
