March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME: पत्नी को प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देख पति ने उतारा मौत के घाट, बोरी में भरकर फेंका शव

CG CRIME
CG CRIME

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को बोरी में बंद कर सुनसान जगह फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

25 अगस्त को खमतराई क्षेत्र के रावाभाठा स्थित मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में युवक का शव बोरी में बंद मिला था। मृतक की पहचान रामा माड़े (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी (ओडिशा) के रूप में हुई, जो स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

जांच में सामने आया कि रामा का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला सोनम से अवैध संबंध था। घटना के दिन सोनम का पति कृष्णा बंजारे अपनी पत्नी को रामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेकाबू हो गया। गुस्से में कृष्णा ने लकड़ी के बत्ते से रामा के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद कृष्णा, सोनम और उसका साथी रामकृष्ण उर्फ राजाराम बंजारे ने शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से सुनसान जगह फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल, हथियार और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी

कृष्णा बंजारे (44 वर्ष), निवासी रावाभाठा

रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष), निवासी रावाभाठा

सोनम बंजारे (30 वर्ष), पत्नी कृष्णा बंजारे, निवासी रावाभाठा