June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME: जगदलपुर, थाने के सामने दिनदहाड़े दान पेटी चोरी

CG CRIME
CG CRIME

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरी पुलिस थाने के ठीक सामने हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर थाली रेस्टोरेंट में रखी गौसेवा दान पेटी को एक अधेड़ चोर उठाकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले काउंटर पर रखी सौंफ खाता है और फिर मौका देखकर दान पेटी उठाकर बड़ी सहजता से भीड़ में गायब हो जाता है।

रेस्टोरेंट संचालक ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। थाने के सामने हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response