March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh investment: सीएम विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा, जापान-कोरिया में निवेश को देंगे आमंत्रण

Chhattisgarh investment
Chhattisgarh investment

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर शाम दिल्ली से अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान वे जापान और साउथ कोरिया का प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि जापान के ओसाका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो में हिस्सा लेंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति से अवगत कराएंगे। साथ ही उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और वरिष्ठ अधिकारी भी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल दिल्ली तक उनके साथ रहे। वहीं मंत्री गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब ने उन्हें दिल्ली रवाना किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति और नए निवेश अवसरों के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकता है।