March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

CG news: अब 14 मंत्री, सीएम साय ने नए मंत्रियों को दी बधाई – कहा जनता की सेवा होगी प्राथमिकता

CG news
CG news

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य के इतिहास में पहली बार कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। शुक्रवार सुबह राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में तीन नए विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल रमेन डेका ने गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री परिषद के सदस्यगण, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि –
“नवनियुक्त मंत्री पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे और विकास एवं सुशासन का स्वर्णिम अध्याय लिखेंगे।”

सीएम साय ने विश्वास जताया कि कैबिनेट सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगातार सक्रिय रहेगा और राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।