March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

NTPC Sipat accident: इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या हुई दो, प्रबंधन पर उठे सवाल

NTPC Sipat accident
NTPC Sipat accident

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत संयंत्र में बुधवार को यूनिट-5 के वार्षिक मेंटेनेंस के दौरान हुआ बड़ा हादसा अब और भी गंभीर होता जा रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक प्रताप सिंह कंवर की आज इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में मौत हो गई। इससे मृतकों की कुल संख्या दो हो गई है। वहीं तीन अन्य मजदूरों का इलाज अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे कई मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां पहले श्याम साहू की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसे पुलिस और प्रशासन की टीम ने नियंत्रित किया।

स्थानीय आक्रोश और प्रबंधन की चुप्पी
इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों में भारी नाराजगी है। लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन से जवाब मांगा है, लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घायलों की स्थिति और मौतों की पुष्टि को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है।