March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Other

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने ली दो जानें, तीन घायल

"A mangled car after a high-speed crash in Korba, Chhattisgarh, where two people died and three were seriously injured. Police and locals gather at the accident scene."
“Tragic aftermath of a high-speed crash in Korba, Chhattisgarh — a drunk driver’s reckless actions claimed two lives and left three others critically injured.”

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक नशे में धुत युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो बाइक और एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा यहीं नहीं रुका—विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया और लगभग 100 से 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

घटना के दौरान कार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई, जिससे एयरबैग खुला और कार रुकी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। यह हादसा न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि सड़कों पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाता है।