कोरबा। रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी राहुल सारथी ब्रेकअप के बाद भी लगातार लड़की का पीछा करता था और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की मां समझाइश के लिए राहुल के घर पहुंची, जहां बहस के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मां को बचाने की कोशिश में चाकू लड़की के सीने में लग गया। घायल लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहले आरोपी पर मारपीट का केस दर्ज हुआ, लेकिन बाद में धारा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कहता था – “तू किसी और की नहीं हो सकती।” इस सनकी प्रेमी की सनक ने लड़की को अस्पताल पहुंचा दिया।
Chhattisgarh
crime
Korba Crime News: ब्रेकअप के बाद भी पीछा कर रहा था सनकी प्रेमी, मां-बेटी पर चाकू से किया जानलेवा हमला
- by cgboxnews_admin
- June 9, 2025
- 224 Views
- 1 year ago
