March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

Tractor accident: खेती के दौरान ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

ट्रैक्टर हादसा
ट्रैक्टर हादसा

छत्तीसगढ़ | जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में कृषि कार्य के दौरान एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसाकापा निवासी रमाकांत साहू आज सुबह बारिश थमने के बाद अपने खेत में ट्रैक्टर लेकर काम करने गया था। खेत गीला होने के कारण ट्रैक्टर फिसलकर मेड़ पर चढ़ गया और असंतुलित होकर पलट गया। इस दौरान रमाकांत ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा ग्रामीणों के लिए एक चेतावनी है कि खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है।